भागीरथ चौधरी-पहले ऐसी ऑफिस में बैठकर तैयार होती थी योजनाएं:बोले- अब चौपाल, ग्राम सभा के साथ सरपंच के नेतृत्व में तैयार होंगी, भ्रष्टाचार खत्म होगा

विकसित भारत जी राम जी स्क्रीम को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी ऑफिस में बैठकर योजनाएं तैयार होती थी। अब चौपाल और ग्राम सभा के साथ ही सरपंच के नेतृत्व में योजनाएं तैयार होगी। इस स्कीम में मजदूरों को बढ़ाकर मजदूरी मिलेगी। भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। इस मौके पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा के साथ ही भाजपा के स्थानीय नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि 2005 से मनरेगा चल रही है। लेकिन विकसित भारत जी राम जी जो कानून बना है। इसमें 100 दिन की जगह सवा सौ दिन और काम की गारंटी मिलेगी। पहले टाइम पर भुगतान नहीं होता था अब टाइम पर भुगतान भी दिया जाएगा। पहले एक ऑफिस में बैठकर योजनाएं तैयार की जाती थी। अब गांव की चौपाल, ग्राम सभा, सरपंच के नेतृत्व में योजनाएं बनाई जाएगी। जिससे कि गांव का विकास किया जा सके। यह कानून गरीब, मजदूर,किसान और देश के लिए हितकार है। चौधरी ने कहा- मनरेगा में जरूरत से ज्यादा भ्रष्टाचार किया जा रहा था। जिसको खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकसित भारत जी राम जी कानून लाया गया है। बायोमेट्रिक के बाद ही मजदूर के अकाउंट में पैसे पहुंच पाएंगे। बीच के बिचौलिया अब हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इस कानून के तहत मजदूरों को मजदूरी भी ज्यादा बढ़कर मिलेगी। इसे सभी के घरों में खुशहाली आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *