धमतरी| ब्राह्मणपारा स्थित बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर भाजपा की ओर से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव को याद कर महात्मा गांधी के धमतरी प्रवास का जिक्र किया। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव को धमतरी का युगपुरुष बताकर कहा कि उनके कारण महात्मा गांधी को 2 बार धमतरी आना पड़ा। जनकल्याण के लिए जनहित के मुद्दों पर वे धमतरी आए। नहर सत्याग्रह की। कार्यक्रम में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के पोते वितेश और रिंकू श्रीवास्तव से भेंट की। इस मौके पर पार्षद कोमल सार्वा, संतोष सोनकर, संजय देवांगन, राजीव सिन्हा, रुक्मणी सोनकर, डॉली सोनी, शिवदत्त उपाध्याय, शिवनारायण छाटा, संतोष सार्वा, ओंकार आदि उपस्थित रहे।


