केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत ‘बजट 2026-27’ का भाजपा जिला कार्यालय पर लाइव प्रसारण देखा गया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व और पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के सान्निध्य में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मोर्चों के पदाधिकारियों और शहर के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ बजट देखा और सुना। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण का ‘दस्तावेज’ बताया। ऐतिहासिक और समावेशी बजट भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और समावेशी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर एक सुदृढ़ कदम है, बल्कि इससे भीलवाड़ा की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।
माइनिंग सेक्टर को फायदा मिलेगा इसी प्रकार बजट में उल्लेखित ‘दुर्लभ खनिज कॉरीडोर’ का अप्रत्यक्ष लाभ और खनिज विक्रेताओं के लिए टीसीएस दर को 2% तक सीमित करने के प्रावधान से भीलवाड़ा के माइनिंग सेक्टर को फायदा मिलेगा। बजट के अंतर्गत खनन में उपयोग होने वाली भारी मशीनरी के स्वदेशी निर्माण और तकनीकी उन्नयन पर जोर दिया गया है, जिससे भीलवाड़ा की माइंस में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की लागत कम हो सकती है और कार्यक्षमता बढ़ेगी। बजट में एमएसएमई योजनाओं व टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में औद्योगिक प्रोत्साहन की बात भी कही गई है। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, पंकज मानसिंहका, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक, बाबूलाल आचार्य, बजट कार्यक्रम समिति से ज्योति आशीर्वाद, अजय नौलखा, राहुल ग़ग्गड़, महादेव बाहेती, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल, मुकेश चेचाणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


