भाजपा अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने मुंशी

रामचन्द्रपुर | भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुंशी राम शांडिल्य को सौंपी गई है। मुंशी राम शांडिल्य रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सनवाल के निवासी हैं और लंबे समय से संगठन व समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की थी। इसके बाद वे लगातार पांच बार ग्राम पंचायत के सरपंच निर्वाचित हुए। पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल सनवाल का प्रभारी भी बनाया था। इस दायित्व के दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठनात्मक कौशल और कार्यक्षमता के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें समय-समय पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। वर्तमान में मुंशी राम शांडिल्य जिला पंचायत सदस्य, नावाडीह के रूप में जनप्रतिनिधित्व कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता क्षेत्र में सराहनीय मानी जाती है। उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जनजाति समाज में भारतीय जनता पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *