भाजपा उपाध्यक्ष पर दृष्टिहीन महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप:युवा कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ कर निष्पक्ष जांच की मांग की

जबलपुर के हवाबाग कॉलेज स्थित चर्च में भाजपा उपाध्यक्ष अंजू भार्गव पर एक दृष्टिहीन महिला और उसकी बच्ची के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने का मामला गरमा गया है। इस घटना के विरोध में सोमवार को जबलपुर युवा कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। जबलपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि भाजपा की नव नियुक्त उपाध्यक्ष अंजू भार्गव ने चर्च परिसर में एक दृष्टिहीन महिला और उसकी बच्ची के साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला और समाज के कमजोर वर्ग के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाने वाला बताया। नितिन सिंह के अनुसार, इसी घटना के विरोध में शहर युवा कांग्रेस ने हनुमान ताल मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ किया। इसका उद्देश्य संबंधित नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना था। युवा कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के साथ हमेशा खड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *