भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर का गुदादेवजी मेले के समापन कार्यक्रम में जाते समय नैनवां बटवाडिया टैग पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। माहुर ने अखलेश जैन के कार्यालय का भी दौरा किया, जहां युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान, जिलाध्यक्ष अखलेश जैन ने प्रदेश उपाध्यक्ष से ओलावृष्टि से हुई फसल खराब के उचित मुआवजे और सर्वे करवाने की मांग की। माहुर ने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री से बात कर इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया। गुदादेवजी कार्यक्रम में जाते समय माहुर ने गुड़ा देव जी के पास एक खेत में किसान की मौजूदगी में फसल खराबी का निरीक्षण भी किया। किसान ने बताया कि फसल को 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रमोद जैन, शहर अध्यक्ष मोनू सैनी, करनी सेना जिलाध्यक्ष जय सिंह हाडा, ग्रामीण अध्यक्ष चेतराम मीना, वीरेंद्र मित्तल, अनीश, दयाराम सैनी, पूर्व पार्षद रमेश चौधरी, सत्यनारायण नागर, प्रिंस पोद्दार और बबलू यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


