भाजपा-कांग्रेस के पार्षद DFO चेम्बर के बाहर धरने पर बैठे:मनेंद्रगढ़ में भालू के मूवमेंट से लोगों में दहशत,कॉल रिसीव नहीं करने पर जताई नाराजगी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में वन मंडलाधिकारी (DFO) के चेम्बर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में कई दिनों से भालू विचरण कर रहे हैं। इससे शहरवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। वन अमला के कॉल रिसीव नहीं करने पर कांग्रेस-भाजपा पार्षद डीएमओ चेम्बर के बाहर धरने पर बैठ गए। दरअसल, पार्षदों का कहना है कि रात के समय जब लोग वन विभाग के अधिकारियों को कॉल करते हैं, तो कोई भी कॉल रिसीव नहीं करता। जिससे नाराज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव सहित भाजपा-कांग्रेस के पार्षद गुरुवार को वन मंडलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। DFO की व्यवहार नाराज जनप्रतिनिधि धरने पर बैठे अपने चेम्बर में बैठे DFO ने पहले सिर्फ दो लोगों से मिलने की बात कही। जब नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कॉल नहीं उठाने की शिकायत की, तो DFO ने अपने कर्मचारी से उन्हें बाहर निकालने की बात कही। इस व्यवहार से नाराज जनप्रतिनिधियों ने पहले DFO चेम्बर में जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। उसके बाद बाहर निकलकर नारेबाजी भी की। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भालुओं के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *