भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष से स्वास्थ्य मंत्री ने की भेंट

बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नई दिल्ली स्थित बिहार निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने नितिन नबीन को नए दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नबीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की प्रेरणास्पद मिसाल है। छात्र राजनीति से शुरुआत कर संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन उनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *