भाजपा की चंद्रकला ने लक्ष्मीनारायण को हराया

भास्कर न्यूज| तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी मुक्त आरक्षण रहा। इसमें भाजपा ने चंद्रकला खुमान वर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था। वही कांग्रेस ने तीन बार के पार्षद लक्ष्मीनारायण वर्मा को टिकट दिया था। इसके पश्चात ढाई हजार से अधिक मत से भाजपा के चंद्रकला वर्मा ने विजय प्राप्त की। इसी तरह तिल्दा के 22 वार्ड में 12 वार्डों में भाजपा ने विजय प्राप्त की। मंत्री टंकराम वर्मा ने जनता का अभार जताते हुए कहा कि तिल्दा नेवरा की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकास पर मुहर लगाकर विष्णुदेव सरकार के विकास रथ को आगे बढ़ाने की मंशा जाहिर की है। भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाकर तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद का विकास चाहा है। भाजपा अपना पूरा वादा पूरा करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *