भाजपा की प्रेस कांफ्रेस:जीएसटी को बताया आमजन के लिए राहत भरा फैसला

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के नए स्लैब की नवरात्रि से लागू करने के लिए बाद अब भाजपा इसको आमजन के लिए बड़ी राहत बता रही है। शुक्रवार को सांसद सेवा केंद्र में जीएसटी के नए स्लैब को लेकर मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि आठ साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने एक राष्ट्र, एक कर के दृष्टिकोण को साकार करते हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को अपनाया। इसके बाद वैट एवं अनेक करों की जटिल व्यवस्था, जिसने हमारी अर्थव्यवस्था को धीमी एवं खंडित कर रखी थी। राज्यों के बीच टोल बूथों को अनंत कतारों में जकड़ा हुआ था। अब वह पूरी तरह एक सुव्यवस्थित कर ढांचे और एकीकृत बाजार में बदल चुकी है। जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुए जीएसटी के सुधार से आम लोगों को राहत मिलेगी। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि 8 वर्षों में जीएसटी करदाताओं का आधार 2017 के 66 लाख से दोगुने से भी अधिक बढ़कर 1.5 करोड़ से अधिक हो गया है। इस दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, महामंत्री दिग्विजयसिंह राठौड़, नारायण कुमावत, कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *