जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड पर स्थित शांतिनाथ आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं को सरकारी योजना की जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने बैठक में मौजूद सभी महिलाओं को सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में अंगदान के संकल्प पत्र भी उपस्थित सभी महिलाओं के द्वारा इच्छा अनुसार भरे गए। नारी शक्ति को आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने बताया कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना, जन धन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम, स्वर निधि एसएचजी फाइनेंशियल असिस्टेंट आदि योजनाओं का लाभ उठाकर नारी शक्ति आर्थिक स्वावलंबन की ओर से अपने कदम सफलतापूर्वक बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर देश के विकास में बराबर की भागीदार बन रही हैं। वर्तमान समय में अंगदान एवं नेत्रदान के महत्व को भी नारी शक्ति को समझाया एवं इस क्षेत्र में भी स्वेच्छा से आगे बढ़ मानवता के लिए कल्याणकारी कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में नेत्रदान एवं अंगदान करने की घोषणा कार्यक्रम में नेत्रदान एवं अंगदान, देहदान की घोषणा भी की गई। जिसमें नीलम पवार, बीना शर्मा, रितु टोंक, संतोष परिहार, ने नेत्रदान करने की घोषणा की है एवं इंदु चौधरी, कृष्ण गोस्वामी, जया वैष्णव, देहदान करने की घोषणा की।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गायत्री गॉड, इंदु चौधरी, भारती, सीमा, सोनू, सुप्रिया मोर, संगीता, वैजयंती माला, एवं और भी मातृशक्ति भाजपा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।


