भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

चिरमिरी | भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी मंडल द्वारा जिला व प्रदेश स्तर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान व स्वागत के लिए भाजपा मंडल कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, बीएलए और बूथ अध्यक्षों की सक्रिय सहभागिता से आयोजन सफल रहा। समारोह में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलखन सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एमसीबी जिलाध्यक्ष अभय जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष माबुद अली व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कलशा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, फूल-माला व श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। अपने संबोधन में पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महापौर रामनरेश राय, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, मंडल महामंत्री रीत जैन व धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन संगठनात्मक एकता और सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *