भाजपा के मंडल सचिव विलियम आम आदमी पार्टी के हुए

जालंधर| विधानसभा हलका सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उपचुनाव करवाए जाने के सियासी कयास तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के जालंधर शहरी प्रधान अमृतपाल और सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली ने सोमवार को भाजपा के सेंट्रल हलका में मंडल सचिव विलियम को पार्टी जॉइन करवाई है। विलियम भाजपा के काजी मंडी इलाके के नेता हैं। भाजपा के सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन देर रात भाजपा ने तोड़फोड़ रोकने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस मौके आप के संगठन इंचार्ज डॉ. अमित, पार्षद लव रॉबिन, पूर्व पार्षद गंगा देवी के साथ-साथ इलाके के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *