भाजपा के विकास कार्यों का श्रेय ले रहीं डॉ. सिद्धू : डॉ. राजू

भास्कर न्यूज | अमृतसर ईस्ट हलका के भाजपा इंचार्ज डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने कांग्रेस से सस्पेंड डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पर भाजपा के विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। डॉ. राजू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। राजू ने कहा कि उनका विरोध मुख्य रूप से नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगातार की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों के कारण है। भाजपा छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सार्वजनिक मंचों से बार-बार पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। अब वही परिवार मोदी सरकार के विकास कार्यों से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। अमृतसर ईस्ट डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का क्षेत्र नहीं है। 2022 के विस चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ईस्ट से चुनाव लड़े और पराजित हुए। राजू खुद भाजपा प्रत्याशी रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *