भाजपा ने गुरुवार देर रात 9 और जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैँ। इनमें राजगढ़ के ज्ञानसिंह गुर्जर को रिपीट किया गया है। बाकी सभी 8 जिलों में नए चेहरों को मौका मिला है। सबसे चौकाने वाला नाम शहडोल से अमिता चपरा का है, जो 60 साल से अधिक आयु की हैं । चपरा पूर्व में राज्य महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के परिवार से जुड़ी हैं । भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए इस बार 60 वर्ष से कम उम्र का क्राइट एरिया तय किया गया था। लेकिन अभी तक चपरा एकमात्र जिलाध्यक्ष बनी हैं, जिनके लिए 60 वर्ष की गाइडलाइन को शिथिल किया गया है। वहीं विवाद के कारण अटके ग्वालियर ग्रामीण में नरेंद्र सिंह तोमर खेमे के प्रेम सिंह किरार ने बाजी मार ली है। गुरुवार को घोषित सभी नौ नए जिलाध्यक्षों में सर्वाधिक 4 ओबीसी, दो ब्राह्मण, 2 आदिवासी और एक वैश्य वर्ग से है। वहीं इंदौर शहर और ग्रामीण समेत छह जिलाध्यक्षों के नाम ऐन वक्त पर होल्ड कर दिए गए। इनमें छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी और नरसिंहपुर शामिल हैं। इंदौर शहर में चिंटू वर्मा या टीनू जैन में से किसी के नाम पर लगभग सहमति बन गई है, लेकिन पेंच इंदौर ग्रामीण पर फंस गया है। इंदौर ग्रामीण में कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के जरिए मंत्री तुलसी सिलावट अपने-अपने समर्थकों के नाम पर अड़ गए हैं। सिलावट के साथ ही विशाल पटेल


