भाजपा खैरथल मंडल में सेवा पखवाड़ा की तैयारी:अभियान की तैयारियों पर कार्यशाला, 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम होंगे

भारतीय जनता पार्टी खैरथल मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 17 सितम्बर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) पर स्वच्छता अभियान एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, नमो रन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सभी गतिविधियां 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लगातार चलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी। साथ ही इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिलकर आमजन को जीएसटी सुधारों की जानकारी भी देंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की। इस मौके पर जिला सह-कोषाध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व जिला महामंत्री संजय जाटव, मंडल उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, भगवानदास, डॉ. ओमप्रकाश मांधू, महामंत्री तरुण दुलानी, मंत्री रिंकेश योगी, पार्षद करण यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता किशनलाल जाटव, जयदीप राणा, सह संयोजक व पार्षद सचिन नटराज, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी, सोशल मीडिया प्रमुख धीरज यादव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अनिल मांधू, एससी समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, बूथ अध्यक्ष बदलूराम, अनिल मानसिंघानी, सुनील राजपालानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *