भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए बंद कमरे में हुई रायसुमारी:जिला सह चुनाव अधिकारी भी बाहर रहे; रायसुमारी से पहले हुई बैठक

अशोकनगर में गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस पछाड़ी खेड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रायसुमारी की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में, एक बंद कमरे में चुनाव पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपने पसंदीदा कार्यकर्ताओं के नाम सुझाए। इस दौरान प्रस्तावित नामों को निर्वाचन अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी और पर्यवेक्षक अरुण भीमावत ने बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा लिया। यह लिफाफा संगठन के प्रदेश मुख्यालय भोपाल भेजा जाएगा। जहां इसे प्रदेश निर्वाचन अधिकारी को दिया जाएगा। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा के बाद 30 या 31 दिसंबर को जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। बंद कमरे में हुई चर्चा, सह निर्वाचन अधिकारी भी रहे बाहर रायसुमारी के दौरान बंद कमरे में केवल पर्यवेक्षक विधायक भीमावत, जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिपाठी ही बैठे थे। जिन्होंने अपेक्षित कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की। सह निर्वाचन अधिकारी नीरज मनोरिया, लखन रघुवंशी भी अंदर बैठक में नहीं बैठ सके। पहले ली बैठक बाद में हुई रायसुमारी रायसुमारी के पहले आज चुनाव पर्यवेक्षक विधायक भीमावत के मुख्य आतिथ्य में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री त्रिपाठी ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन के नियम, वरिष्ठ नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया गया। इस दौरान सह जिला निर्वाचन अधिकारी नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, लखन रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने फूल माला पहनकर और शाल श्रीफल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इन कार्यकर्ताओं के नाम दावेदार के रूप में सामने आए चुनाव अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के लिए जिन दावेदारों के नाम की सूची बनाई है। उनमें जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला महामंत्री रविंद्र लोधी, रविंद्र दुबे, सचिन चौधरी पप्पू, भानु रघुवंशी, प्रताप भान सिंह यादव पप्पू रातीखेड़ा, जिला महामंत्री नंदलाल यादव जिला महामंत्री मुकेश कलावत, पार्षद डॉ. जय मंडल सिंह यादव, लखन रघुवंशी, धर्मवीर रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी सावन अनिल रघुवंशी कुकरेठा, अनिल रघुवंशी सांदोह, दयालु दास शाक्य, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला जाटव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानेश्वरी सक्सेना, लखन यादव, वीरेंद्र यादव, राकेश जैन रेडियो, हरीश जैन बल्ला के नाम थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *