भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी आज:रेस में 10 से ज्यादा दावेदार; वरिष्ठ पदाधिकारियों का भरोसा जीतने में जुटे

नर्मदापुरम के भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को रायशुमारी की जाएगी। इसके लिए जिला कार्यालय में आज बैठक होगी। अभी इस पद पर दावेदारी के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष के साथ ही दस से ज्यादा उम्मीदवार हैं। पार्टी में मौजूदा अध्यक्षों को रिपीट नहीं करने की चर्चा है। इस स्थिति में अध्यक्ष पद की कमान किसी नए पदाधिकारी को मिल सकती है। रायशुमारी से पहले आपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हो सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक राजेंद्र पांडे कार्यकर्ताओं बात करेंगे। चर्चा के बाद जिले से 3 लोगों के नाम भोपाल जाएंगे। इसमें एक महिला का नाम भी हो सकता है। 30 दिसंबर को नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से ली जाएगी सलाह
जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे संभागीय पर्यवेक्षक जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडे, जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश दिवाकर की मौजूदगी में चर्चा की जाएगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष के नाम तय करने के लिए जिले की होशंगाबाद( नर्मदापुर), सिवनीमालवा, पिपरिया और सोहागपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित 24 मंडलों के अध्यक्ष, 24 मंडल प्रतिनिधि पहुंचेंगे। इसके साथ ही जीते-हारे विधायक व पूर्व विधायक, सांसद लोकसभा व राज्यसभा एवं पूर्व सांसद, संगठन संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी, वर्तमान जिला अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्षों से अलग-अलग बंद कमरे में रायशुमारी की जाएगी। दावेदारी पेश करने भोपाल पहुंच रहे उम्मीदवार
भाजपा का जिला अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी करने वाले भोपाल तक दौड़ लगा रहे हैं। गुरुवार को भी कई दावेदार अपने समर्थकों के साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की। नए व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने पर जोर
नई गाइड लाइन आने के बाद भी पार्टी के कई पूर्व जिला अध्यक्ष फिर से अध्यक्ष बनने के दावेदारी कर रहे हैं। प्रदेश संगठन से नाम कट ना जाए, इसके लिए नेताओं के सामने अपनी बात भी रख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *