भाजपा जिलाध्यक्ष पद के िलए कई दावेदार चुनाव मैदान में

भास्कर न्यूज | लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी होते ही जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के भीतर सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच जिला अध्यक्ष पद की दौड़ अब खुलकर सामने आ चुकी है। लगभग हर दावेदार अपने-अपने संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पण और लंबे राजनीतिक सफर को आधार बनाकर मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। इस क्रम में वर्तमान जिलाध्यक्ष पंकज सिंह एक बार फिर दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में उतर चुके हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और जिला संगठन के संचालन का उन्हें अच्छा-खासा अनुभव है। वहीं, जिला महामंत्री बंसी यादव भी इस दौड़ में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। संगठन चलाने का लंबा अनुभव और जमीनी स्तर पर सक्रियता उनकी दावेदारी को मजबूती प्रदान कर रही है। हेरहंज के संतोष यादव लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए। इस बार उनकी भी दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। इसके अलावा राकेश दुबे, अमलेश सिंह, राजन तिवारी, अमित गुप्ता (चंदवा), शंभू प्रसाद (महुआडांड़), छोटू राजा (मनिका) जैसे नाम भी जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। सभी दावेदार अपने-अपने लॉबी के अनुसार कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं से संवाद स्थापित करने में जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यालय से लेकर गांव और मंडल स्तर तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व के हाथ में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक समीकरण और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश नेतृत्व फैसला लेगा। खास बात यह है कि इस बार लातेहार में ओबीसी चेहरे को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *