भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा जल्द, कांग्रेस भी करेगी बदलाव

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव निकाय चुनाव करीब आने के साथ भी संगठन में बदलाव भी शुरू हो गए है। भाजपा ने पहले बूथ और फिर अपने मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्ति कर दी है। इसे बाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम मंथन पूरा हो चुका है। अगले दो से तीन दिन में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा को महापौर सीट के आरक्षण के बाद जातीय समीकरण को संतुलित करने के साथ किए जाने की चर्चा थी। लेकिन अब आरक्षण 7 जनवरी तक टल गया है। ऐसे में भाजपा अपने तय किए नाम की घोषणा जल्द कर सकती है। इधर कांग्रेस में भी संगठन के बदलाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस अपने ग्रामीण व शहर दोनों ही अध्यक्ष को बदलने की तैयारी में हैं। इसके लिए दावेदारी और नेताओं का जोर भी शुरू हो गया है। जल्द इसकी घोषणा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *