भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’:विद्या भारती स्कूल में हुआ आयोजन, नगर अध्यक्ष ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

जालोर में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रसारण हुआ। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना और सभी से देश के विकास में योगदान देने का भी आह्वान किया। करीब 45 मिनट तक प्रसारित मन की बात में पीएम मोदी ने बालिका शिक्षा व वर्तमान में टेक्नीकल व आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कहीं। भाजपा के दिलीप सोलंकी ने बताया- नगर के सिरे मंदिर रोड स्थित विद्या भारती स्कूल में मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने की। यह इस साल की पहली वार्ता थी, जिसमें पीएम मोदी ने नए साल की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामंनाए दी। मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश कई विकास की ऊंचाईयों को छू रहा है। पीएम ने वर्तमान में बालिका शिक्षा व आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की भी बात कीं। इस दौरान मन की बात प्रसारण कार्यक्रम में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, अनिल गहलोत, दिलीप सोलंकी, पूर्व उप सभापति अंबालाल व्यास, के एन भाटी, दीपक मेघवाल व दिनेश महावर सहित स्कूल के छात्र-छात्राए समेत अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *