भाजपा नेता ने कार से 5 लोगों को रौंदा:मुरैना में भीड़ ने पीटा; पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, लोगों ने हाईवे किया जाम

मुरैना जिले के पोरसा में शुक्रवार को भाजपा नेता की कार ने घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे। घटना पोरसा-जोटई रोड बायपास चौराहे की है। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी भाजपा नेता को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप
इसके विरोध में नाराज लोगों ने हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगाया और पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पोरसा से जोटई की ओर जा रही थी। कार भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखिए तस्वीरें पांच घायलों में तीन एक ही परिवार के
हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं और एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों की पहचान रामदत्त राठौर (65), गिर्राज राठौर (22), कमलेश राठौर (50), अभिषेक तोमर (23) और 11 वर्षीय अन्नू/अर्रनव लक्षकार के रूप में हुई है। सभी को पहले पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस को सौंपा
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी नेता को पकड़कर जमकर पिटाई की और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुलिस हिरासत में लेने के कुछ समय बाद ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। एक घायल युवक ने पुलिस पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाते हुए इलाज कराने से भी इनकार कर दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ा जाए। एसडीओपी की समझाइश पर माने लोग
सूचना मिलने पर एसडीओपी रवि भदौरिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस का कहना है कि फरार भाजपा नेता की तलाश की जा रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह खबर पढ़ें अमरवाड़ा में स्कूल वैन पलटी, चार बच्चे घायल, लोगों ने ड्राइवर को पीटा छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में स्कूल वैन हादसे के बाद हंगामा हो गया। रामगढ़ के सनशाइन पब्लिक स्कूल जा रही मैजिक वाहन ग्राम खिरेटी के पास पलट गई, जिसमें चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *