भाजपा नेता ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप:बेटी के PSC चयन की जांच की मांग, कहा- सिलेक्शन में हुई धांधली

रायपुर में भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनकी बेटी के PSC चयन की जांच की मांग की है। उज्जवल दीपक ने इस संबंध में सीएम साय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ के अनुसार PSC धांधली की CBI जांच चालू होने के बाद कई घोटालेबाजों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उज्जवल दीपक ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राज्य के युवाओं को PSC/ व्यापम के अधिकारियों द्वारा संगठित अपराध स्तर की कार्यप्रणाली के माध्यम से धोखा दिया गया है। सभी तथ्य यह संकेत दे रहे हैं कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में अधिकारियों / राजनेताओं के बच्चों के चयन के लिए धांधली की गई है। उज्जवल दीपक ने सीएम से ये मांगे रखीं-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *