भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया… VIDEO:बोला- कुछ नहीं होगा मेरा; चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप

सतना जिले के रामपुरबघेलान में भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत की तो आरोपी धमकाने लगा। धमकाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह पुलिस अधिकारी को गाली देते हुए कह रहा है, ‘मेरा क्या होगा, कुछ नहीं होगा। जहां शिकायत कर ले मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला।’ वीडियो में पीड़िता के रोने की आवाज सुनाई दे रही है, वह सिसकते हुए शिकायत करने की बात कह रही है।​ ​बता दें, आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में बीजेपी पार्षद है। पीड़िता ने एसपी से की शिकायत​
पीड़िता ने 22 दिसंबर को इस मामले में शिकायत की थी। मामला पिछले पांच दिनों से पुलिस की जांच में है। सोशल मीडिया पर पीड़िता ने भाजपा नेता का धमकाते हुए वीडियो बाद में पोस्ट किया है। पीड़िता ने एसपी हंसराज सिंह से लिखित शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि करही (हनुमानगंज) निवासी आरोपी अशोक सिंह छह महीने पहले उसके घर में घुस आया था। उसने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बना लिया था। आरोपी ने किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसलिए वह चुप रही। धमकी देकर दोबारा दबाव बनाया
पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी 20 दिसंबर को फिर उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ की। एसपी ने शिकायत के तुरंत बाद जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (मुख्यालय) मनोज त्रिवेदी को सौंप दी थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि अशोक सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में उसे जिला बदर किया जा चुका है। एसपी ने डीएसपी को सौंपी है जांच
इस संबंध में डीएसपी (मुख्यालय) मनोज त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। वे मामले से जुड़े रिकॉर्ड देखने के बाद ही कोई विस्तृत जानकारी दे पाएंगे। ये खबर भी पढ़ें… रेप पीड़िता ने नींद की 45 गोलियां, चूहामार दवा खाई, कहा- नपा अध्यक्ष, उनके पति-बेटे ने राजीनामे का दबाव बनाया शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ रेप केस करने वाली युवती ने बुधवार को सुसाइड की कोशिश की। युवती ने करीब 45 नींद की गोलियां और चूहा मार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *