भाजपा नेता व परिजनों पर हमला कर कारें तोड़ने और सवा लाख नकदी चोरी का आरोप, मुकदमा

श्रीगंगानगर| भाजपा नेता बाबू खां रिजवी तथा उनके परिजनों पर जवाहरनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला शनिवार आधी रात को मीरा चौक चौकी के निकट किए गए हमले से जुड़ा हुआ है। इसकी जांच एएसआई राकेश लांबा को सौंपी गई है। पीड़ित अशोकनगर-बी निवासी मोहम्मद अब्बास की ओर से परिवाद दिया गया था। इसमें आरोप लगाए कि पीड़ित के भाई रजा अब्बास नकवी ने बाबू खां रिजवी से नई धानमंडी स्थित फल सब्जी मंडी की दुकान को खरीद किया था। शनिवार को बाबू खां ने परिवादी के भाई रजा अब्बास को फोन करके कहा कि वह दुकान पर कब्जा करने जा रहा है। इसके बाद आरोपी का बेटा अली अब्बास और भांजे इमरान हसन रिजवी तथा अन्य कई लोगों को हथियारों और वाहनों पर दुकान कब्जा करने भेजा। यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहां पर परिवादी का भाई नहीं मिला तो आरोपी उसकी तलाश में शहर में दो सफेद स्कॉर्पियो लेकर घूम रहे थे। इसी दौरान मीरा चौक चौकी के पास परिवादी के भाई की ब्रेजा व इंडिगो कार खड़ी थी। आरोपियों ने इन कारों में हमला करके तोड़फोड़ की और जाते समय कार में रखे सवा लाख रुपए नकदी चुराकर भाग गए। यह घटना भी मीरा चौक पर लगे कैमरों में कैद हो गई है। परिवाद में आरोप लगाए गए कि घटना के बाद रविवार सुबह से राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने उक्त आरोपों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *