भाजपा नेता 7 से शुरू करेंगे हलका जगाओ यात्रा

पटियाला | भाजपा नेता करुण कौड़ा द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान हलका जगाओ यात्रा का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी से वे हलका जगाओ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के तहत वे गांव-गांव जाकर लोगों के बीच रहेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा यह यात्रा 7 को गांव बख्शीवाल से शुरू होगी। 8 फरवरी को गांव सिम्बड़ो, 9 फरवरी को अजनोदा और 10 फरवरी को आलौवाल पहुंचेगी। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार दोस्त कहे जाने पर करुण कौड़ा ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस पार्टी की सोच को दर्शाता है। इस मौके कुकू बातिश, परमिंदरप्रीत सिंह, प्यारा सिंह, गुरसेवक सिंह, नवाब मोहम्मद, कृष्ण, सतनाम सिंह, सिकंदर सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *