भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को बताया जनआंदोलन:विधायक बोले- अंग्रेजों के लूटने से पहले भारत सोने की चिड़िया था, अब फिर से बन रहा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर शहर भाजपा की ओर से कैथून रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नेता पंकज मेहता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से कार्यभार संभालने के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश “मेक इन इंडिया” के माध्यम से उत्पादन और नवाचार के क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है। 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान विधायक शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से यह अभियान शुरू हुआ है। 25 दिसंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक लगातार चलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि हम अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों पर जोर दें। विधायक शर्मा ने कहा कि 1947 से पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन अंग्रेजों के शासनकाल में देश की संपदा लूटी गई। अब समय है कि भारत फिर से आत्मनिर्भर बने। उन्होंने अपील की कि आगामी दीपावली पर लोग घरों में बने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *