भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापगढ़ जिले में नगर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी हेमराज मीणा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में 13 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। नई नियुक्तियों में प्रतापगढ़ नगर मंडल की कमान उत्सव जैन को सौंपी गई है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में सालमगढ़ में चुन्नीलाल मीणा, छोटीसादड़ी में प्रदीप उपाध्याय, धरियावद नगर में रेखा चौधरी और सुहागपुरा में कन्हैयालाल मीणा शामिल हैं। दलोट मंडल की जिम्मेदारी दिनेश धाकड़ को, प्रतापगढ़ ग्रामीण की ईश्वर कुमावत को और लंबाडाबरा की नवल मीणा को दी गई है। पीपलखूंट में कचरूलाल निनामा, देवगढ़ में धनराज, मुगणा पारसोला में राजेन्द्र शर्मा, छोटीसादड़ी पूर्व में विक्रम कुमावत और लाखेश्वर में रामलाल मीणा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। हेमराज मीणा ने बताया कि शेष 4 मंडलों के अध्यक्ष पदों पर भी जल्द ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र चंडालिया, पूर्व पार्षद पारसमल जैन, जिला मंत्री ईश्वरलाल मीणा और जिला प्रवक्ता गोपाल धबाई सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


