भाजपा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मंत्री पर कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज| चाईबासा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला पश्चिमी सिंहभूम द्वारा झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा संविधान का अपमान करने के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए जिला प्रतिनिधि मंडल के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि जिस संविधान का हम पालन व सम्मान करते है। साथ ही संविधान का शपथ लेकर मंत्री बनते हैं।उसे ताक पर रखते हुए अपने सरिया कानून को प्रथम स्थान देना, कतई बर्दाश्त नहीं। आप अपने सामाजिक मर्यादा में धर्म का सम्मान करें चलेगा लेकिन आप वर्तमान समय में मंत्री हैं इसका भी आपको ख्याल रखना पड़ेगा। आप संवैधानिक पद पर हैं,और यदि आपसे संवैधानिक पद नहीं संभल रहा तो आप इस्तीफा दे दीजिए। ज्ञापन के माध्यम से राजपाल से मांग किया जाता है कि ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।ताकि आने वाले दिनों में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति दोबारा ऐसा गलती ना करें। यह कोई भूल वश कहा हुआ शब्द नहीं है,बल्कि यह सोची समझी एक साजिश का विचार है। महामहिम राज्यपाल से मांग किया गया है कि इस पर कठोर निर्णय लें ताकि संविधान का पालन हो। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। इसके कारण हर वर्ग को काफी नुकसान होगा। वहीं समाज को भी काफी क्षति पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *