भाजपा ने 19 जिलों में अध्यक्ष किए नियुक्त:अब सभी जिलों में प्रमुख बनाने की प्रक्रिया पूरी, प्रदेश अध्यक्ष का एलान जल्द

भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि पहले 5 जनवरी को 15 और अब 19 पदाधिाकरियों को तय करते हुए नामों की घोषणा कर दी गई है। पारख ने कहा कि इन पदाधिकारियांे के साथ ही प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। रायपुर के (शहर) जिला अध्यक्ष – रमेश ठाकुर बने इसी तरह रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग, कांकेर जिला – महेश जैन, भिलाई जिला – पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला – घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव, बालोद जिला – चेमन देशमुख, सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान, बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर जिला – भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिला – नम्रता सिंह और कोरबा जिला – मनोज शर्मा। भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची इस प्रकार है:- अजय साहू-बेमेतरा, दीपक सिंह ठाकुर-बिलासपुर (शहर), मोहित जैसवाल-बिलासपुर (ग्रामीण), भारत सिंह सिसोदिया-सरगुजा, चंपा देवी पावले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सोनहट, देवेंद्र तिवारी-कोरिया, सेवकराम नेताम-कोण्डागांव, डॉ. बिसेसर साहू-खैरागढ़, धमतरी-प्रकाश बैस, येतराम साहू – महासमुंद, आनंद यादव-बलौदाबाजार, धनीराम बारसे-सुकमा, संतोष गुप्ता – दंतेवाड़ा, श्रीमती संध्या पंवार नारायणपुर, वेदप्रकाश पांडे-बस्तर, टिकेस्वर गबेल-सक्ती, ज्योति पटेल-सारंगगढ़ बिलाईगढ़, अंबेश जांगड़े – जांजगीर चाम्पा, अनिल चंद्राकर – गरियाबंद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
तो अब आगे क्या
अब प्रदेश अध्यक्ष को चुना जाना है। संगठन ने सभी विधायकों और कुछ जगहों पर पूर्व जिला अध्यक्षों को जिम्मा दिया है। सभी कार्यकर्ताओं का फीडबैक इनके जरिए ऊपर तक पहुंचेगा। संगठन ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की कार्रवाई यही मॉनिटर करेंगे। 10 से 15 जनवरी को ये प्रदेश में आकर नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *