भाजपा ने 28 नेताओं को किया निष्कासित:महासमुंद में बागी होकर लड़ रहे थे चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में भाजपा ने 28 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर भी शामिल हैं। निष्कासित किए गए नेताओं में महासमुंद नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे 16 उम्मीदवार, बागबाहरा नगर पालिका से 2 और सरायपाली नगर पालिका से 10 बागी उम्मीदवार शामिल हैं। टिकट वितरण से नाराज थे ये सभी नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, इसके साथ ही सभी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। कार्रवाई का मुख्य कारण पार्टी के टिकट वितरण से नाराजगी रही। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं इन नेताओं की नाराजगी का प्रमुख कारण हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट दिया जाना था। पार्टी सूत्र बताते है कि यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है। इस निष्कासन से पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *