भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री ने किए त्रिपुरा सुंदरी में दर्शन:जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने दिए अपर लेवल कैनाल में जल्द जमीन अधिग्रहण करने के निर्देश

बांसवाड़ा जिले में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने रविवार सुबह मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए। पंडित निकुंज मोहन पंड्या और दिव्यभारत पंड्या ने विधि विधान से पूजा कराई। दर्शन के बाद पंचाल समाज और मंदिर ट्रस्ट ने स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर पंचाल समाज मंत्री से मांग की है कि तलवाड़ा से त्रिपुरा सुंदरी और बोरवट से त्रिपुरा सुंदरी तक सड़क टू लेन की जाए। ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिले। क्योंकि इस मार्ग पर भारी वाहन अधिक चलने से हर साल सड़क टूट जाती है। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों की मीटिंग की उसमें उन्होंने प्रोजेक्ट की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों अपर हाइ लेवल केनाल के संबंध में बताया कि फॉरेस्ट लैंड क्लियर नहीं हो रही है। साथ ही भूमि अधिग्रहण के कारण देरी आ रही है। मंत्री ने तत्काल कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव और वन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही जल्द करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि फॉरेस्ट क्लियरेंस तो मिल जाएगी लेकिन जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही जिला स्तर से करनी है उसे जल्द पूरा कर काम आगे बढ़ाए। पीपलखूंट हाइलेवल केनाल में अब तक 40 फीसदी काम पूरा होने और फॉरेस्ट क्लियरेंस होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि जलदाय विभाग की 78 किमी में करीब 38 किमी पाइप लाइन बिछा दी गई है। एसई ने बताया कि 1200 करोड़ के पाइप का काम है शेष 300 करोड़ का कंस्ट्रक्शन का काम है। पंपिंग स्टेशन का काम खुदाई से शुरू हो गया है। फॉरेस्ट क्लियरेंस 15 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। अनास नदी के पानी को लेकर मंत्री ने कहा कि पानी एमपी से आता है और गुजरात बह रहा है ऐसे में अपने यहां क्या प्रोजेक्ट बना सकते हैं। मंत्री ने स्टडी कर कोई बड़ा स्ट्रक्चर बनाने के प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अनास पर डेम बनने से काफी कॉस्ट बच सकती है, क्योंकि अभी हम माही से आर्टिफिशियल रिजर्ववायर बना रहे है जो महंगा होगा। अंत में मंत्री ने कहा कि अधिकारी ऑफिस की बजाय फील्ड में जाए। किसी भी काम को समय पर पूरा करने और उसकी क्वालिटी में समझौता नहीं होना चाहिए। मंत्री ने एक अधिकारी को इसलिए भी फटकार लगाई क्योंकि 7दिन से ज्वाइन करने के बाद एक भी दिन फील्ड में नहीं गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *