भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ जुटे बेटे की शादी की तैयारियों में:इंजीनियर दूल्हा-सीए दुल्हन संग 30 नवंबर को लेंगे फेरे, मुख्यमंत्री सहित आएंगे कई VIP मेहमान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश 30 नवंबर को उर्मिला के साथ विवाहित बंधन में बधेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ परिवार और अपने खास लोगों के साथ शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। सर्किट हाऊस के पास गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में 29-30 नवंबर को शादी समारोह आयोजित होगा। बंगाली थीम पर हेरिटेज लुक का टेंट डेकोरेशन किया गया है। VIP मेहमानों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। हेलीपेड बनवाए गए है। दूल्हा इंजीनियर-दुल्हन सीए
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश राठौड़ सिविल इंजीनियर है। वही उनकी होने वाली पत्नी उर्मिला CA है। उर्मिला का परिवार मूल रूप से पाली जिले के सोजत सिटी का रहने वाला है और वर्तमान में वे मैसूर में रह रहे है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को दिया न्योता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने बेटे की शादी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मुख्यमंत्री भजन शर्मा सहित कई बड़े नेताओं को आमंत्रण दिया है। अधिकतर VIP मेहमान 30 नवंबर को आएंगे।
यह भी पढ़े – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की शादी 30 नवंबर को:प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री
को भेजा न्योता, जाडन में बनाए जा रहे हेलीपेड 80 फीट लंबे स्टेज पर बैठेंगे दूल्हा-दुल्हन
गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में एक साथ तीन से चार हजार आदमी खाना खा सके इतना ग्राउंड टेंट से कवर किया गया है। हेरिटेज लुक में थर्माकोल से आकर्षक डिजाइन का एंट्री गेट बनाया गया है। बिस्किट कलर की थीम पर हेरिटेज लुक का डेकोरेशन किया गया है। 80 फीट लंबा 32 फीट चौड़ा स्टेज बनाया गया है। जहां दूल्हा-दुल्हन बैठे नजर आएंगे। 29 नवंबर की शाम को संगीत प्रोग्राम भी गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में बने गार्डन में होगा। इसी गार्डन में 30 नवंबर को वीआईपी मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। उसके सामने ग्राउंड में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और रिश्तेदारों के लिए भोजन व्यवस्था होगी। इसी ग्राउंड में दूल्हा-दुल्हन का स्टेज बनाया गया है। भाजपा प्रदेश का बंगला भी सजाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बंगला गर्ल्स कॉलेज के पास ही बना हुआ है। जिसे भी शादी को लेकर आकर्षक रूप से सजाया गया है। वही घर के आगे भी हेरिटेज लुक में टेंट का आशियाना बनाया गया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राठौड़, उनके रिश्तेदार सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, नरेश ओझा, ओमप्रकाश गर्ग, तिलोक चौधरी सहित कई जने यहां शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे नजर आए। एक पन्ने का कार्ड करवाया प्रिंट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बेटे श्रेयांश की शादी का कार्ड भी खासा यूनिक है। महज एक पन्ने का कार्ड प्रिंट करवा कर शादी में फिजूलखर्ची नहीं करने का संदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आम भाजपा कार्यकर्ता और रिश्तेदारों को इसी कार्ड के जरिए शादी में आने का निमंत्रण दिया गया है। फोटो में देखे शादी की तैयारियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *