भाजपा मंडलों की कार्यकारिणी घोषित:देलवाड़ा व ओलादर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

राजसमंद में भाजपा देलवाड़ा मंडल व ओलादर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार देलवाड़ा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणावत की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने देलवाड़ा मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है। इन्हें शामिल किया देलवाड़ा मंडल में उपाध्यक्ष मांगू सिंह गौड़, रतन लाल रेबारी, कविता जैन, प्रह्लाद सिंह झाला, भगवत सिंह देवड़ा, शांता डांगी, मंडल महामंत्री शंकर सिंह झाला, विधान चंद्र त्रिवेदी, मंडल मंत्री कन्हैया लाल गमेती, चंचल यादव, प्रकाश मेघवाल, सीमा टांक, नटराज सिंह झाला, रेखा सालवी, कोषाध्यक्ष भेरू सिंह सिसोदिया के साथ ही मंडल कार्यकारिणी में 45 सदस्य शामिल किए गए। वहीं भाजपा ओलादर मंडल की कार्यकारिणी के लिए ओलादर मंडल के अध्यक्ष बब्बर सिंह खरवड़ की अनुशंसा पर ओलादर मंडल उपाध्यक्ष देवी लाल सेवक, धर्मचंद सेन, गमेशी बाई, बसंती देवी, राघवेन्द्र सिंह झाला, पुष्पा कुंवर, महामंत्री केसर सिंह दसाणा, चंद्रकांत आमेटा, मंडल मंत्री कालू सिंह सोलंकी, भंवर लाल भील, गोपाल सिंह, सीता दसाणा, देऊ बाई गुर्जर, प्रेमलता मेघवाल, कोषाध्यक्ष भवानी सिंह झाला के साथ ही मंडल कार्यकारिणी में 45 सदस्य शामिल किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *