भाजपा महिला नेता की अहमदाबाद में ट्रेन हादसे में मौत:फाजिल्का पहुंचा शव, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष तीर्थ यात्रा से लौट रही थीं

फाजिल्का से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी की सोमवार को अहमदाबाद में ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई l बुधवार को उनके शव को उनके गांव साबूआना लाया गया l जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया l इस मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सुरजीत जियानी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा नेता सुरजीत जियानी ने बताया कि फाजिल्का से भाजपा की टकसाली महिला नेता और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी तीर्थ यात्रा पर गई हुई थी। अहमदाबाद में एक हादसे के दौरान रेलगाड़ी के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। 1988 से भाजपा के साथ जुड़ी उसके शव के गांव पहुंचने पर भाजपा के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। सुरजीत जियानी ने बताया कि गुड्डी देवी 1988 से भाजपा के साथ जुड़ी हुईं थी। भाजपा ने जितने भी चुनाव लड़े गुड्डी देवी ने निस्वार्थ पार्टी में रह कर न सिर्फ पार्टी के हित में काम किया बल्कि समाज सेवा भी की। उन्होंने कहा कि गुड्डी देवी का संसार छोड़ कर चले जाना पार्टी को न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *