भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी पहुंचीं मनेंद्रगढ़:कहा- जल्द कार्यकारिणी घोषित होगी, पुराने-नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मनेन्द्रगढ़ पहुंचीं। जहां वे गुजराती समाज के भवन में आयोजित एक बैठक में शामिल हुईं। बैठक में विभा अवस्थी ने बताया कि वे अब तक छत्तीसगढ़ के 33 में से 29 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हर जगह महिला मोर्चा की बहनों में उत्साह दिख रहा है। उन्होंने दौरे के बाद एक नई टीम बनाने की बात कही, जिसमें पुराने के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि संगठन की मजबूती में महिला मोर्चा ने अहम भूमिका निभाई है और भविष्य में भी निभाती रहेगी। प्राचीन श्री सिद्धबाबा मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंची बता दें कि विभा अवस्थी के पहली बार मनेंद्रगढ़ पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिन्होंने उनका स्वागत किया। इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष ने मनेन्द्रगढ़ स्थित प्राचीन श्री सिद्धबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *