भाजपा में नीचे से होगा प्रत्याशियों का चयन:दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धमतरी पहुंचे किरण, कहा- कांग्रेस में कोई जाना नहीं चाहता

छत्तीसगढ़ के धमतरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति को लेकर कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों का चयन जमीनी स्तर से किया जाएगा। संगठन को चुनाव के हिसाब से ऊपर से नीचे तक मजबूत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है और उनकी पार्टी में कोई जाना नहीं चाहता। धमतरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धमतरी पहुंचे किरण सिंह देव का जोरदार स्वागत किया गया। शहर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजों के साथ उनका अभिवादन किया, जिसमें ‘विश्वास का किरण देव’ के नारे गूंजते रहे। भाजपा पर लोगों को काफी विश्वास प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, प्रदेश संगठन नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए रणनीति तय करेगी। भाजपा से ज्यादा दावेदार होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को काफी विश्वास है, इसलिए कोई कांग्रेस की ओर जाना नहीं चाहते, जिसमें हमारा कोई दोष नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर कसा तंज प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक शिगूफा छोड़ रही है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग का सम्मान और ख्याल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने रखा है। नगरीय निकाय, जिला पंचायत, सरपंच, जनपद, और जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में कोई चिंता नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्षों में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन निश्चित रूप से भाजपा जहां की परिस्थितियां होंगी, वहां अन्य पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता के साथ समावेश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ संविधान और आरक्षण का शिगूफा छोड़कर पूरे छत्तीसगढ़ को भ्रम के जाल में फंसा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में कहा, “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *