बम्हनीडीह | भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आलोक पटेल के प्रथम आगमन पर बम्हनीडीह मंडल के बिर्रा में स्वागत किया गया। बिर्रा बस स्टैंड चौक पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल, बाजे गाजे, फटाके और कीर्तन मंडलियों के साथ सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू, भाजपा नेता चेतन महंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष घन्नु डडसेना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलेश पटेल, दुकालु पटेल, धजाराम साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सनत साहू, मनुराज सिसोदिया, राजेंद्र जायसवाल, मिलन केवट, प्रतीक प्रताप सिंह, मुकेश कश्यप, अभिषेक चंद्रा, तुशार जायसवाल, मनीष पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


