भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव कब ?:अब राष्ट्रीय परिषद सदस्यों पर भी राय बनाने की कोशिश, सहमति में देरी से टल रहा इलेक्शन

राजनीतिक गलियारों और खासतौर पर भाजपा में इन दिनों एक सवाल चल रहा है कि पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा और कब मिलेगा? पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इसका जवाब मिलता है- उचित समय पर। उचित समय कब आएगा? इसका जवाब है आम-सहमति बनते ही। दरअसल, पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर सहमति बनाने का प्रयास जारी है। जैसे ही सहमति बनेगी, चुनाव का ऐलान हो जाएगा। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं।
नए अध्यक्ष को चुनने के लिए राष्ट्रीय सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। संगठनात्मक दृष्टि से 10 प्रदेशों के चुनाव हो चुके हैं, 26 में होने बाकी हैं। परंपरा है कि 18 प्रदेशों के चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होते हैं। हालांकि इसकी बाध्यता नहीं है। पार्टी नेता के मुताबिक- पार्टी संविधान की धारा 19 के तहत यदि 5 प्रदेशों में राष्ट्रीय परिषद का चुनाव हुआ हो तो निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम संयुक्त रूप से प्रस्तावित कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी का संविधान
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए एक तय नियम और प्रक्रिया है। इन्ही नियमों को पूरा करने में हुई देरी के चलते अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है। नए बीजेपी अध्यक्ष के सामने होंगे 12 अहम चुनाव पार्टी के नियम के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। एक व्यक्ति 2 बार से अधिक पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता। ऐसे में अब पार्टी के नए अध्यक्ष को 12 अहम चुनाव अपने कार्यकाल में कराने होंगे। …………………………… पीएम मोदी के RSS मुख्यालय दौरे की ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- RSS अमर संस्कृति का वट वृक्ष, स्वयंसेवक का जीवन निस्वार्थ; हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे प्रधानमंत्री मोदी ने 30 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *