भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव…VIDEO:खुशवंत साहेब बाल-बाल बचे, सामने का शीशा टूटा, बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ​​​​​​आरंग से बीजेपी विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी कार में असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है, जिससे कार का शीशा क्रैक हो गया। हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, विधायक खुशवंत साहेब बेमेतरा के नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो गए थे, जहां से रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। इसी दौरान चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच बाईपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाजी की गई। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि, गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण पत्थर सीधा कांच तोड़ते हुए अंदर नहीं आ सका, नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। पत्थर खुशवंत साहेब को लग सकती थी। उनके स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। …………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई:दुर्ग में 2 विधायक और पूर्व MLA की कार क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची जान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। दरअसल, मंत्री 25 मार्च को दुर्ग प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और सीएम मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। मंत्री के काफिले में जिले के सभी विधायकों की गाड़ियां भी चल रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *