कांग्रेस में सब ठीक नहीं चल रहा है। यहां कौन-सी कांग्रेस है, मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा है। एक तरफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी है और दूसरी ओर दो BCC है – एक भूपेश कांग्रेस कमेटी और दूसरी बैज कांग्रेस कमेटी। ये बयान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में आपसी लड़ाई को लेकर कांग्रेसी नेता कन्फ्यूजन में हैं। इसलिए कभी वोट चोरी की बात करते हैं, तो कभी EVM को दोष देते हैं। लेकिन जब जीतते हैं, तब इन मुद्दों पर एक शब्द नहीं बोलते। मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस को व्यक्तिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की बात करनी चाहिए, तभी ठीक होगा। दूसरों के घर में ताक झांक ना करें भाजपा नेता – अमरजीत वहीं पुरंदर मिश्रा के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं के दूसरों के घर में ताक झांक ना करें। किसके घर क्या साग बना है और क्या खाना पक रहा है। उन्हें ताक झांक नहीं करना चाहिए ये अच्छी आदत नहीं है। अमरजीत भगत ने भाजपा के नेता खुद अपने घर को देखें कि कितने फूफा पैदा हो गए हैं। फूफा लोगों का यूनियन पार्टी के अंदर बन गया है, उसे कैसे संभालेंगे भाजपा के नेता उस पर ध्यान दें। रविंद्र चौबे ने कहा था- भूपेश करें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेतृत्व दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें। आने वाले समय में भी वही करें। अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है। यह ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है। रविंद्र चौबे के इस बयान पर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी नेता हैं। बाद में रविंद्र चौबे ने अपने भाषण को लेकर साफ कहा कि मीडिया में चल रही बातें भ्रामक और तथ्यहीन हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों का समर्थन है। वे लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। तीन नेताओं के आक्रामक नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी चौबे ने आगे कहा कि मैंने 2018 के चुनाव का उदाहरण दिया था। उस समय भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष थे, टीएस सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष थे। डॉक्टर चरणदास महंत सांसद थे। तीन नेताओं के आक्रामक नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि, दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष के रूप नेतृत्व कर रहे हैं। चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष हैं। भूपेश बघेल राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के महासचिव के पद पर हैं। इसके अलावा टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू CWC के मेंबर हैं। पहले 3 नेताओं के अगुवाई में लड़ाई लड़ रहे थे। अभी हमारे पांच नेता हैं। कलेक्टिव लीडरशिप में हम काम कर रहे हैं।


