भाजपा संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार:साय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत, पदभार ग्रहण समारोह में दिग्गज रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इस मौके पर सभी नए अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाना होगा। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहती है।
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और संगठन मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा– “पार्टी का आधार कार्यकर्ता होते हैं। हमें कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब आप सब पर और बढ़ गई है।” नवनियुक्त अध्यक्षों ने लिया संकल्प
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सभी मिलकर निभाएंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाने और बहनों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाना ही लक्ष्य है। अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक छोटे कार्यकर्ता को उसके कर्मयोग के आधार पर सर्वोच्च दायित्व मिलता है। समाज उत्थान के लिए सदैव सक्रिय रहने का संकल्प हमारा है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कहा कि सर्वोत्थान के संकल्प के साथ पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे पूरी क्षमता से काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया। ये दिग्गज रहे मौजूद कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, सांसद रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, विधायक डोमनाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, शकुंतला पोर्ते, हर्षिता पांडेय, संध्या परगनिया और अशोक बजाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *