भाजपा सांसद ने आतंकियों को कहा ‘हमारे’:फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- सेना ने पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया

एमपी के मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आतंकियों को अपना कहकर संबोधित किया है। कुलस्ते ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है। फग्गन सिंह कुलस्ते बुधवार को डिंडौरी के अमरपुर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में वे मंत्री विजय शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। तभी उनकी जुबान फिसली और वे आतंकियों को हमारा कह बैठे। फग्गन सिंह कुलस्ते का पूरा बयान पढ़िए
ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी जी ने जवाब दिया। इस देश के लिए और समाज के लिए, उसकी पूरी क्षमता से, सेना की, हम उसकी बहुत सराहना करते हैं। इस प्रकार के नागरिक या सेना के अधिकारी, हम सब के लिए गौरव का विषय है, भारत के लिए कि पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, लोग हैं, उनको उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया है। दुर्भाग्य से हमारे मंत्री ने कुछ बोला है, मैं उसे देखा नहीं हूं, परंतु जिन लोगों ने इस देश के लिए देश की सुरक्षा में हमारी बहनों के लिए उनका बदला लेने का काम किया है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि ये देश के सम्मान का विषय है। कांग्रेस के विरोध पर कहा- विरोध करना उनका स्वभाव
सांसद कुलस्ते ने कहा कि देश की सेना और बेटियों पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कर्नल सोफिया ने सेना की कार्रवाई की जानकारी देश को दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर देश को संबोधित किया था। सांसद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मंत्री का बयान न तो देखा है और न ही सुना है। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विषय हो सकता है। कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि विरोध करना कांग्रेस का स्वभाव है। पटवारी बोले- रणनीति के तहत मध्यप्रदेश की छवि खराब कर रहे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर कुलस्ते का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कैबिनेट मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकियों को ‘अपना’ कह दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, क्या भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत मेरे मध्यप्रदेश की छवि खराब कर रही है? आप चुप हैं, तभी बेलगाम और बदजुबान नेता सारी मर्यादाओं को लांघ रहे हैं। कभी सेना के जांबाजों का अपमान कर रहे हैं, तो कभी शब्दों से आतंकवादियों का सम्मान कर रहे हैं। आपकी कथनी और आपके नेताओं की करनी का यह अंतर क्यों? डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी दे चुके विवादित बयान
इससे पहले एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है। देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में कहा, प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे…और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है। वे यहां सिविल डिफेंस वालिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उनके बयान को कांग्रेस ने सेना के शौर्य का अपमान बताया। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस देवड़ा के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। विवाद बढ़ने के बाद डिप्टी सीएम ने सफाई दी। कहा, ‘मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।’ डिप्टी सीएम देवड़ा का पूरा बयान पढ़ लीजिए… डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा, ‘मन में बहुत क्रोध था। लोग पर्यटक के रूप में घूमने गए थे। वहां धर्म पूछ-पूछकर और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने पति को गोली मारी। बच्चों के सामने गोली मारी। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था। जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।…और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए। सफाई- मेरा बयान तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे
जगदीश देवड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस मेरे बयान को बिल्कुल गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। मीडिया में मेरा बयान तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मैंने ये कहा कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो काम किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनका प्रणाम करते हैं, उनका सम्मान करते हैं। जितना कहा जाए उतना कम है सेना के बारे में। ये शब्द मैंने कहे हैं। उसे तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। जो लोग ऐसा षड़यंत्र कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह पर हो चुकी एफआईआर
इससे पहले मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसे लेकर एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई थी। मंत्री इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। इस पर सुनवाई सोमवार को होगी। मंत्री विजय शाह का पूरा बयान पढ़िए… शाह ने यह भी कहा कि उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। शाह बोले- मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाड़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है। शाह ने रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में ये बयान दिया था। मंत्री विजय शाह के बयान पर मचे बवाल की खबरें भी पढ़िए… MP के मंत्री का कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान कर्नल सोफिया पर विवादित बयान को लेकर मंत्री को फटकार हाईकोर्ट का सवाल-क्या मंत्री को बचाने लिखी ऐसी एफआईआर अब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होने की वजह सोफिया के भाई बोले-मंत्री शाह को पद से हटाएं PM

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *