भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार:हत्या के प्रयास के मामले में पांच महीने से था फरार, साथी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

विवाद के बाद दोस्तों के साथ चाकू मारकर पांच लोगों को घायल करने वाले भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष को आखिरकार जबलपुर पुलिस ने 5 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक स्कार्पियों भी जब्त की है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्मो घटना के बाद से ही फरार था। बरगी पुलिस ने सोमवार को गांव से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले पुलिस भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के सभी दोस्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी जबलपुर ने राकेश आर्मो पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह से हुआ था विवाद
17 अगस्त 2025 को जबलपुर घमापुर में रहने वाले शरद यादव का जन्मदिन था। वह अपने साथी आशुतोषनाथ, अभिलाष चौधरी, विष्णु रजक, राहुल पाठक के साथ एसएसबी रिसोर्ट पहुंचे। सभी पार्टी कर रहे थे। अभिलाष के घर से काॅल आता है, तो वह रिसोर्ट से बाहर आकर बात करने लगता है। थोड़ी देर बाद अभिलाष ने सिगरेट जलाई और पीने लगा। पास ही बरगी नगर निवासी अंकित पटेल साथी राजेंद्र पटेल के साथ खड़ा हुआ था, उसने सिगरेट मांगी तो अभिलाष ने यह कहते हुए देने से मना कर दिया कि मैं तुझे नहीं जानता हूं, तो सिगरेट क्यों दूं। इतना सुनते ही अंकित के साथ में खड़े राजेंद्र पटेल ने भाजयुमो के बरगी अध्यक्ष राकेश उर्फ गोलू आर्मो को कॉल कर मौके पर बुलाया। कुछ ही देर बाद भाजयुमो नेता अपने कुछ साथियों के साथ आया और राजेंद्र के इशारा करते ही फरसा से हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभिलाष और उसके साथी अपनी-अपनी जान बचाकर बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। आशुतोष का कहना है कि बर्थ-डे पार्टी के दौरान कुछ पुराने दोस्त मिल गए, तो उनके साथ बैठ गया, इसी बीच शोर सुनाई दिया तो मौके पर जाकर बीच-बचाव करने लगा तभी भाजयुमो नेता राकेश उर्फ गोलू आर्मो अपने साथी अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल, बाबू, संगम के साथ तीन से चाल लड़के आए और चाकू, फरसा से हमला कर दिया। एएसपी अंजना तिवारी ने बताया- रविवार की रात बरगी थाना पुलिस को जानकारी लगी कि राकेश उर्फ गोलू बरगी नगर स्थित घर पर है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक काले रंग की स्कार्पियो भी जब्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *