भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर के जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने केंद्रीय बजट को ‘अमृत पीढ़ी’ के सपनों को साकार करने वाला और ‘युवा शक्ति’ को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। देव गुप्ता ने बताया कि सरकार ने ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ (Education to Employment and Enterprise) के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। इस समिति का उद्देश्य युवाओं को सर्विस सेक्टर में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है। बजट में AVGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सेक्टर में भी नए अवसरों का सृजन किया जाएगा। इसके तहत 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का प्रस्ताव है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक इस क्षेत्र में 20 लाख नए पेशेवर तैयार किए जा सकें। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में युवाओं के लिए बड़ी राहत उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए भी राहत की घोषणा की गई है। अगले पांच वर्षों में एक लाख नए संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों (Allied Health Professionals) को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलाावा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक विशेषज्ञता के साथ पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (National Centres of Excellence) स्थापित किए जाएंगे। डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष जोर बजट में डिजिटल क्षेत्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना और उन्हें उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ना है। यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। रोजगार देने वाला युवा तैयार करने पर फोकस उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि ‘रोजगार देने वाला’ बनाने पर केंद्रित है। टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान देने से छोटे शहरों के युवाओं को भी अपने घर के पास ही बेहतर अवसर मिल सकेंगे।


