रामगढ़ | भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तरूण कुमार साव ने जिलाध्यक्ष कुश श्रीवास्तव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफा की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और जिलाध्यक्ष कुश श्रीवास्तव को भी भेजा है। अपने इस्तीफा पत्र में तरूण ने जिलाध्यक्ष पर अड़ियल रवैया अपनाते हुए कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। इधर, जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर के आयोजन की जानकारी नगर अध्यक्ष को नहीं दी गई थी। जिसके कारण दोनों कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद है। इसे आपस में बैठक कर दूर किया जाएगा।


