भाजयुमो नेताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बोकारो | भाजयुमो झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भाजयुमो बोकारो की ओर से बोकारो स्टील सिटी कॉलेज परिसर में वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री अमित कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार अमित, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, डॉ. परिंदा सिंह, लालबाबू सिंह, अजीत सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भानु प्रताप सिंह, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य सक्षम सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल गौतम, नगर महामंत्री लालबाबू सिंह, कार्यसमिति सदस्य शंकर त्रिपाठी, अमृत सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *