भाजयुमो ने पूर्व CM भूपेश का पुतला फूंका:सनातन धर्म और संतों के अपमान का आरोप, कोंडागांव समेत प्रदेशभर में प्रदर्शन

कोंडागांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने उन पर सनातन धर्म और संतों का अपमान करने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में यह प्रदर्शन प्रदेशभर में किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने सनातन धर्म का विरोध किया है। भूपेश बघेल अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने रामसेतु को काल्पनिक बताया और राम मंदिर के आमंत्रण के बावजूद गांधी परिवार दर्शन के लिए नहीं गया। कांग्रेस नेताओं पर संत-महात्माओं को लगातार अपमानित भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने कांग्रेस नेताओं पर संत-महात्माओं को लगातार अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के प्रवचन और धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम की महिमा से सनातन धर्म जागृत हो रहा है। देवांगन ने यह भी कहा कि धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने वालों को सनातन धर्म और संतों पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सनातन का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी भविष्य में कहीं नहीं होगी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, विकास दुआ, अश्वनी पांडे, बंटी नाग, रौनक पटेल, शीतल पटेल, सोनमणि, संतोष सिंह, सखाराम कोर्राम, सुमन शुक्ला, सोनसिंह, सती बघेल सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *