रामानुजनगर | भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल रामानुजनगर की नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष देव गुप्ता की अनुशंसा पर किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में लवकेश दुबे (टंकू) को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपेन्द्र यादव को शासकीय स्वाध्याय योजना का जिला सह-प्रमुख नियुक्त किया गया, जबकि अमन ताजे को जिला विशेष कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।


