भाटापारा शहर पुलिस ने सुरखी रोड स्थित शराब भट्टी के पास से नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशी कट्टा दिखाकर राहगीरों को धमका रहे थे। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कुछ युवक शराब भट्टी के पास हथियार से लोगों को डरा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू साहू उर्फ उमेश (18) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके तीन साथी भी आसपास छिपे हैं। आरोपियों के पास से देशी कट्टा बरामद पुलिस ने आगे की कार्रवाई में अजीत कुमार साहू (40), गौतम कुमार साहू (21) और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। सभी आरोपी ग्राम सिंगारपुर, थाना भाटापारा ग्रामीण के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन पर भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


